शातिर लुटेरा मोबाइल संग गिरफ्तार

कानपुर। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने रेलवे क्षेत्र में चोरी और छिनैती की घटनाओं में शामिल एक शातिर लुटेरे को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 20 नवंबर को सुबह फेथफुलगंज कूड़ाघर के पास रेलवे पटरी किनारे चेकिंग के दौरान अभियुक्त सौम्य कुमार रावत उर्फ छोटू उर्फ मेण्डी (19 वर्ष) निवासी सर्वोदय नगर, शुक्लागंज, उन्नाव को पकड़ लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों संग आउटर पर ट्रेनों के धीमे होने पर खिड़की व दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल व सामान को निशाना बनाकर चोरी और छिनैती करता था। उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी का रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ।

अभियुक्त उन्नाव कोतवाली क्षेत्र में डकैती के मुकदमे में जेल जा चुका है तथा उस पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जीआरपी ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य जनपदों से उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह सहित जीआरपी कानपुर सेंट्रल तथा सर्विलांस सेल प्रयागराज के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद