पचास कवियों ने पुस्तक मेले में जमाया साहित्यिक समा

कानपुर। काव्य बीथिका साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक मंच, साहित्य सिंधु, विकासिका, एवं हिंदी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर पुस्तक मेला राजकीय इंटर कालेज प्रांगण चुन्नीगंज में एक भव्य कवि सम्मेलन हुआ जिसमें काव्यपाठ करने वाले कवियों को प्रतीकचिन्ह, प्रशस्तिपत्र, पटका अर्पितकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
काव्यपाठ में शहर के और शहर से बाहर के करीब पचास कवियों ने अपनी अपनी रचनाएँ पढ़ी जिनमें प्रमुखरूप से डॉ. मधु प्रधान, डॉ. शशि शुक्ला, लता गोयल, सुनीता तिवारी, काव्य बीथिका के अध्यक्ष डा. विनोद त्रिपाठी, मंच की संस्थापिका दीपांजलि दुबे, कार्यक्रम प्रभारी अनीता बाला त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक सुधा राज बोधवी, सुनीता अग्रवाल, अलका मिश्रा, हर्षवर्धन त्रिपाठी, कार्यक्रम की संचालिका पूर्णिमा त्रिपाठी, नीरू श्रीवास्तव, सुरेश साहनी, महेंद्र मधुकर, विकास शुक्ला अक्षतव्योम, मनीष त्रिपाठी, रंजन ‘सरल’, राजा हसन राजा, आदर्श सक्सेना, महेंद्र विश्वकर्मा, जयराम जय, डॉ. राजेश्वरी ढौंढियाल, डॉ. स्वर्णलता, डाॅ. सुषमा सेंगर, विशेष श्रीवास्तव, चांदनी पांडेय आदि ने अपनी रचनाओं से सभी को अभिसिंचित कर आनंदित किया।
अंत में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. उमा विश्वकर्मा एवं काव्य बीथिका की संस्थापिका दीपांजलि दुबे ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद