अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर ‘दामन वेलफेयर ट्रस्ट’ ने किया स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता कार्यक्रम

समाज में पुरुषों के मुद्दों और अधिकारों पर चर्चा, ‘पुरुष आयोग’ गठन की मांग के समर्थन में चला अभियान

कानपुर-अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर दामन वेलफेयर ट्रस्ट ने मंगलवार को मोती झील परिसर में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया यह आयोजन उन पुरुषों के सम्मान में किया गया, जिन्होंने अपने ‘पुरुषार्थ’ से समाज और विश्व को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है और जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत (रोल मॉडल) हैं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुरुषों के जीवन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और उनके निराकरण की मांग करना था ट्रस्ट के सदस्यों ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की कि वर्तमान परिदृश्य में, कुछ महिलावादी आंदोलन संपूर्ण पुरुष समाज को नकारात्मक रूप में चित्रित कर रहे हैं साथ ही, यह आरोप लगाया गया कि सरकारें भी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15(3) (महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान) पर तो बल देती हैं, लेकिन अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), 15(1) (लिंग के आधार पर भेदभाव का निषेध) और 21 (जीवन का अधिकार) को नजरअंदाज कर एक विशिष्ट लिंग की ओर अनुचित झुकाव रखती हैं वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि इस स्थिति ने पुरुषों के मानवाधिकारों पर विशिष्ट रूप से प्रतिकूल प्रभाव डाला है कार्यक्रम में यह भी उजागर किया गया कि तथाकथित ‘पुरुष प्रधान समाज’ भी जितनी सहजता से यह मान लेता है कि पुरुषों के पास समस्त अधिकार, विशेषाधिकार और शक्तियां हैं, उतनी ही सहजता से पुरुषों के उन गंभीर मुद्दों को नज़र अंदाज़ कर देता है जिनका निराकरण अत्यंत आवश्यक है वर्तमान सामाजिक और कानूनी भेदभाव के कारण पुरुषों में बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि समाज और कानूनों में व्याप्त भेदभाव के कारण हर वर्ष औसतन एक लाख से अधिक पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं इस गंभीर स्थिति के समाधान के लिए, जागरूकता अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों से पुरुष आयोग के गठन की मांग के समर्थन में आवाज़ बुलंद की गई ट्रस्ट का मानना है कि पुरुष आयोग का गठन पुरुषों के अनगिनत मुद्दों को सम्मिलित करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण में सहायक होगा कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भागीदारी की इस दौरान प्रमुख रूप से मनीष श्रीवास्तव, अंकित द्विवेदी, धीरज राजपाल, गौरव भट्टाचार्जी, मोहित वर्मा, देवाशीष सहित कई अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी ने पुरुषों के स्वास्थ्य, अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद