थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल की सराहनीय कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो यात्रियों से गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा थे, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त था। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शशिकान्त सरोज व टीम ने आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लिया। पुलिस के बार-बार समझाने पर भी आरोपी और अधिक उत्तेजित हो रहे थे, जिसके कारण शांति भंग होने की आशंका देखते हुए उन्हें विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शशांक उर्फ वनीत पुत्र नीरज मल्होत्रा निवासी वर्ड बैंक कालोनी थाना बर्रा कानपुर नगर उम्र 27 वर्ष तथा ऋषिक मुंशी पुत्र राजवी मुंशी निवासी कमला टावर अपोजिट पीएनबी थाना फीलखाना कानपुर नगर उम्र 28 वर्ष शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक शशिकान्त सरोज, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हरपाल यादव, रमेश सोनकर, दीपक यादव तथा कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, राहुल मिश्रा, शिवेन्द्र कुमार और कुलदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद