सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल में रंगारंग वार्षिक खेलकूद एवं पी.टी. प्रतियोगिता सम्पन्न

संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल कैंट में 15 नवंबर 2025, शनिवार को प्राइमरी व प्री-प्राइमरी वर्ग की वार्षिक खेलकूद एवं पी.टी. प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस श्रीमती अलका उपाध्याय एवं सहायक आयुक्त ग्रामीण विकास विनायक सिंह उपस्थित रहे, जिनका स्वागत प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट और गेम्स कैप्टन द्वारा मशाल प्रज्वलन से हुई। प्ले ग्रुप व नर्सरी की बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 1 व 2 की छात्राओं ने जंक फूड के नुकसान और हेल्दी फूड के महत्व को पी.टी. गतिविधियों के माध्यम से दर्शाया। कक्षा 3 व 4 की छात्राओं ने सूरजमुखी व तितली की थीम पर अभिभावक–बच्चों के अटूट रिश्ते और बच्चों को खुला वातावरण देने का संदेश दिया, साथ ही मानव व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंतर को भी प्रस्तुति के माध्यम से समझाया। कक्षा 5 की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं ने 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार अर्जित किए। मार्च पास्ट में टोपाज़ सदन विजेता रहा, जबकि चैंपियनशिप ट्रॉफी रूबी सदन को प्राप्त हुई।
विद्यालय की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि एवं भूतपूर्व छात्रा अलका उपाध्याय (आईएएस) के कर कमलों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद