कानपुर। थाना कर्नलगंज पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल व सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर जीआईसी गर्ल्स कॉलेज के पीछे पानी की टंकी पर दबिश दी गई, जहाँ दानिश पुत्र स्व. हुसैन बवश निवासी 98/179 नज़ीर बाग, टीन मार्केट बेकनगंज तथा मोसीर पुत्र निशाक निवासी नज़ीर बाग को हार-जीत की बाजी लगाते हुए पकड़ा गया। वहीं चांद (पता अज्ञात) और शाहिद उर्फ भाटू (पता अज्ञात) पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 8,000 रुपये माल-फड़ तथा 9,500 रुपये जामातलाशी बरामद किए। दोनों पर मु.अ.सं. 131/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जुआ खेलेते दो गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद