महापौर ने कार्यकारिणी कक्ष और सदन की प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को कराया अवगत
कानपुर-स्थानीय निकाय के कामकाज को नजदीक से समझने और अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से महर्षि विद्या मंदिर, हमीरपुर के छात्र-छात्राओं के एक दल ने आज नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील का भ्रमण किया इस दौरान इन बच्चों ने महापौर प्रमिला पांडेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ बातचीत की मुलाकात के दौरान, स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक कई प्रश्न पूछे उनकी जिज्ञासा नगर निगम के कार्यों, शहर के विकास की योजनाओं, स्वच्छता अभियान, और मेयर के रूप में उनके दैनिक कार्यों से संबंधित थी महापौर ने धैर्यपूर्वक सभी सवालों के जवाब दिए और बच्चों को नगर निगम के महत्व और स्थानीय शासन में नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया, महापौर ने सभी छात्र-छात्राओं को सिर्फ बातचीत तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें नगर निगम के प्रमुख हिस्सों का भी अवलोकन कराया उन्होंने बच्चों को कार्यकारिणी कक्ष और सदन (जहां शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं) का भ्रमण कराया महापौर ने उन्हें सदन की कार्यवाही, पार्षदों की भूमिका और शहर के लिए योजनाएं कैसे बनती हैं, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी इसके अतिरिक्त, बच्चों को मोतीझील परिसर का भी भ्रमण कराया गया, जिससे वे कानपुर के इस ऐतिहासिक स्थल और उसके रखरखाव के प्रयासों को देख सकें, महापौर प्रमिला पांडेय ने छात्रों के उत्साह और जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि “ये बच्चे ही हमारे शहर और देश का भविष्य हैं। उनका स्थानीय प्रशासन को इतने करीब से जानने का प्रयास सराहनीय है” उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।