रात की मुठभेड़ में फंसे शातिर चोर, पुलिस ने बरामद किए जेवरात और नकदी

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की स्वॉट और सर्विलांस टीम ने बीती रात मुठभेड़ के बाद शातिर चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य साथियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, चांदी-सोने के जेवरात से भरी बोरी (करीब 290 ग्राम) और 1000 रुपये नगद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में गुलफाम खान (उन्नाव), सत्यम वर्मा (हरवंश मोहाल) और अमान अतीक (खपरा मोहाल) शामिल हैं। गुलफाम खान पर पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह हाल ही में सर्राफा दुकान में हुई बड़ी नकबजनी वारदात में लिप्त था। पूरे गैंग का खुलासा पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए कहा “पुलिस की तत्परता से वारदात का राज़ खुल गया, अब बाकी फरार आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद