गुजरात के राज्य मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने डीआईवाई STEM किट और क्वांटम साइंस 2025 पुस्तिका का लोकार्पण किया
कानपुर-गुजरात काउंसिल ऑफ़ साइंस सिटी में वर्ल्ड साइंस डे फोर पीस एंड डेवेलपमेट का उत्साहपूर्ण रूप से आयोजन किया गया इस अवसर पर गुजरात राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तथा वन, पर्यावरण एवं क्लाइमेट चेन्ज विभाग के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सायंस सिटी के कार्यकारी निदेशक विमल पटेल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत में मोढवाडिया ने इंटरनेशनल यर ऑफ क्वांटम साइंस 2025 बुकलेट और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए DIY STEM Kit का विमोचन किया अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने विश्व विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान शांति और विकास का मुख्य आधार स्तंभ है उन्होंने वैश्विक स्तर पर तथा भारत और गुजरात में विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति की विस्तृत चर्चा की साथ ही, उन्होंने क्वांटम साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में हो रहे विकास के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा पूछे गए विज्ञान-संबंधी प्रश्नों के उत्तर माननीय मंत्री ने सहज और समझ में आने वाली भाषा में दिए। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज गुजरात अनुसंधान, इनोवेशन और विज्ञान प्रसार के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर श्री मोढवाडिया ने सायंस सिटी परिसर का भी दौरा किया उन्होंने एक्वाटिक गैलरी और एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंस गैलरी सहित कई आकर्षक स्थलों का दौरा किया और विज्ञान आधारित प्रदर्शनों, संरचना, प्रबंधन तथा कार्यप्रणाली की सराहना की कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा और रुचि के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नई खोजों और नवाचारों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, विज्ञान प्रेमी और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।