एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स का ‘स्ट्रांग फाउंडेशन, बेटर फ्यूचर्स’ थीम पर अभियान जारी; विशेषज्ञों ने बताए ‘स्ट्रेस बस्टर्स’ के उपाय
कानपुर-एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (Academy of Pediatrics) द्वारा आयोजित ‘बाल एवं किशोर सप्ताह’ का उत्सव कानपुर के विभिन्न विद्यालयों में पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। इस वर्ष का थीम “Strong Foundation, Better Futures” (मज़बूत नींव, बेहतर भविष्य) है, जिसके तहत बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रोली श्रीवास्तव अपने बाल रोग विशेषज्ञ सहयोगियों के साथ प्रतिदिन कई विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से “Stress Busters” (तनाव मुक्ति के उपाय) विषय पर संवाद कर रही हैं इसी क्रम में, यह जागरूकता कार्यक्रम हाल ही में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में आयोजित किया गया इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तनाव से मुक्ति के सरल उपाय और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के तरीके बताए डॉ. आशिष श्रीवास्तव (बाल रोग विशेषज्ञ) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया उन्होंने कहा कि प्रारंभिक वर्षों में ही अच्छी पढ़ाई की आदतें डालना भविष्य की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है वंदना श्रीवास्तव (मोटिवेशनल स्पीकर) ने बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने लक्ष्यों को दृढ़ता से प्राप्त करने की प्रेरणा दी डॉ. गरिमा श्रीवास्तव (क्लिनिकल साइकॉलजिस्ट) ने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य और जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने उत्साहपूर्वक वक्ताओं से प्रश्न पूछे और उनसे प्रेरणा ली। बच्चों ने न केवल विशेषज्ञों के विचारों को सुना, बल्कि तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए कई व्यवहारिक उपाय भी सीखे एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स का यह महत्वपूर्ण अभियान, जिसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है, पूरे सप्ताह विभिन्न स्कूलों में जारी रहेगा।