ऑपरेशन त्रिनेत्र का कमाल: कानपुर पुलिस ने ज्वैलर्स से ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

सेंट्रल जोन DCP और ACP कर्नलगंज के नेतृत्व में 5 शातिर सरगना गिरफ्तार; सोने-नकली चांदी सहित नकदी बरामद

​कानपुर-कमिश्नरेट कानपुर के सेंट्रल जोन पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ की मदद से ज्वैलर्स व्यापारियों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का सफल पर्दाफाश किया है डीसीपी सेंट्रल जोन श्रवण कुमार सिंह और एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया के कुशल नेतृत्व में कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी और सर्विलांस टीम ने इस शातिर गिरोह के 5 सरगना अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है ​पुलिस टीम ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर आरोपियों को धर दबोचा ये अभियुक्त हैं मोहित कुमार, ​नंदू शाक्य, ​राजकुमार, संजय वर्मा, ​प्रवीण सिंह ​इन टप्पेबाज ठगों के पास से ठगी में इस्तेमाल की गई पीली धातु (सोना), सफेद धातु (नकली चांदी) और ₹6,500 की नगद रकम बरामद की गई है इस गिरोह ने शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स से नकली चांदी बेचकर बड़ी चालाकी से सोना खरीदा था, जिसके खुलासे के लिए पुलिस लगातार तकनीक और मैनुअल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही थी ​इस सफल धरपकड़ और अनावरण में सेंट्रल जोन पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही डीसीपी और एसीपी के मार्गदर्शन में, टीम ने दिन-रात अथक प्रयास कर इस गिरोह को पकड़ा, ​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल मुख्य सदस्य, ​थाना प्रभारी कर्नलगंज विनीत चौधरी, ​उप निरीक्षक संदीप कुमार, रिंकू निमेष, दिनेश कुमार मौर्या, ​सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, ​सर्विलांस टीम सदस्य लवकुश मिश्रा, नवीन कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, राहुल कुमार, आलोक कुमार, ​कमिश्नरेट पुलिस ने इस कार्यवाही के माध्यम से यह संदेश दिया है कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ (कैमरा फुटेज) और पुलिस की तकनीकी निगरानी से बच पाना अब असंभव है पुलिस ने आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद