सुरक्षा और सुविधा के लिए आगे आए फेथफुलगंज व्यापारी, ज्ञापन देकर जताई चिंता

मनीष गुप्ता

कानपुर। फेथफुलगंज बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को देखते हुए स्थानीय व्यापारी उत्तर प्रदेश वैश्य
व्यापारी महासभा ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि कानपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फेथफुलगंज बाजार में प्रतिदिन हजारों महिलाएं सब्जी और घरेलू सामान खरीदने आती हैं, ऐसे में बाजार के समय पुलिस पिकेट की तैनाती जरूरी है। इसके अलावा हरदेव बाबा मंदिर में विशेष पर्वों एवं पूजा-अर्चना के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो पिकेट सिपाही लगाने की मांग रखी गई। बरातशाला में विवाह कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पिकेट लगाने का सुझाव दिया गया। साथ ही ठंड का मौसम शुरू होने के कारण बरातशाला पार्क के पास अलाव जलाने की व्यवस्था कराने की मांग भी की गई।

व्यापारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से बाजार क्षेत्र में लोगों को राहत और सुरक्षा दोनों मिलेंगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुरेश गुप्ता (कमलापुरी), नगर संगठन मंत्री सतीश साहू, राधेश्याम नेता, सतीश जायसवाल, हरदीप सहगल, बटेश्वर गुप्ता, अमित सिंह, सोनू साहू, शिव नारायण, राकेश गुप्ता और दीपिका गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बाजार की सुरक्षा एवं जनसुविधा से जुड़ी मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद