DM ने मोतीझील गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरु नानक देव जी की जयंती पर दी शुभकामनाएं

कानपुर।
श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मोतीझील गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर गुरु नानक देव जी को नमन किया और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।

डीएम ने जनपदवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज को एकता, सद्भाव, मानवता और सेवा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सच्चाई, समानता और करुणा का प्रतीक है, जो मानवता को सदैव सही मार्ग दिखाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन में भाग लिया और लंगर सेवा का आनंद लिया। जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद