कानपुर – छत्तीसगढ़ क्रांति व जौहर पार्टी के प्रमुख अमित बघेल द्वारा हाल ही में श्री झूलेलाल भगवान और सिंधी समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कानपुर का सिंधी समाज सड़कों पर उतर आया। इस अपमानजनक टिप्पणी से सिंधी समाज और सभी भक्तगणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
पूज्य सिंधी पंचायत श्री झूलेलाल शिव मंदिर ब्लॉक, गोविंदनगर के अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने जिलाधिकारी कानपुर तथा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सिंधी समाज की भावनाओं को आहत करने वाले अमित बघेल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही थाना गोविंदनगर में अमित बघेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया है, ताकि समाज में शांति और सद्भाव बना रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने कहा,
“सिंधी समाज अखंड भारत का अभिन्न अंग है। हमारा समाज सेवा और शांति का प्रतीक है। जब भी देश पर संकट आया है, सिंधी समाज ने तन, मन, धन से योगदान दिया है। हमारे आराध्य देवता पर की गई यह टिप्पणी असहनीय है, और हम चाहते हैं कि दोषी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।”
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी, जग्गी डबरानी, सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिधवानी, संजू डबरानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज, मनोज लालवानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश, अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी, मनोज धमीजा, राजा मनवानी, रमेश मुरझानी, ललित श्यामदासानी, अमित खत्री, बलवंत मखीजा, श्याम बिजलानी, महेश मखीजा, विश्वनाथ आहूजा, कैलाश नहलानी, अनिल डोडवानी, गौरव शिवानी, पंडित माधव सहित महिला सदस्य प्रियंका आहूजा, दीपा रुपानी, पूनम चुग, मंजू खत्री, रोमा डबरानी, हेमा शर्मा, ज्योति गेरा, शीतल गेरा आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
—