सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण कर चलाया स्वच्छता अभियान

कानपुर-गोविन्द नगर विधानसभा के अंतर्गत नमक फैक्ट्री चौराहे पर पटेल महिला समिति के तत्वाधान में विधायक सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पटेल जी की प्रतिमा के अनावरण उपरांत स्वच्छता अभियान चलाकर,साफ-सफाई करके, गंगाजल से एवं शहद से स्नान करा के, फिर दूध से स्नानकर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन किया गया विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था सरदार पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आज़ाद भारत के पहले गृहमंत्री थे स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि 31 अक्टूबर 1875 गुजरात के नाडियाद में सरदार पटेल का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था उन के पिता का नाम झवेरभाई और माता का नाम लाडबा देवी था सरदार पटेल अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे और चौथे नंबर पर थेज्ञसांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षा का प्रमुख स्त्रोत स्वाध्याय था उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की और उसके बाद पुन: भारत आकर अहमदाबाद में वकालत शुरू की संस्था की अध्यक्ष नमिता पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी अंतर्गत, सरदार पटेल ने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था सरदार पटेल द्वारा इस लड़ाई में अपना पहला योगदान खेड़ा संघर्ष में दिया गया, जब खेड़ा क्षेत्र सूखे की चपेट में था और वहां के किसानों ने अंग्रेज सरकार से कर में छूट देने की मांग की जब अंग्रेज सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, तो सरदार पटेल, महात्मा गांधी और अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिए प्ररित किया। अंत में सरकार को झुकना पड़ा और किसानों को कर में राहत दे दी गई जिलाध्यक्ष बीजेपी अनिल दीक्षित ने कहा कि यूं पड़ा नाम सरदार पटेल सरदार पटेल को सरदार नाम, बारडोली सत्याग्रह के बाद मिला, जब बारडोली कस्बे में सशक्त सत्याग्रह करने के लिए उन्हें पहले बारडोली का सरदार कहा गया बाद में सरदार उनके नाम के साथ ही जुड़ गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,विधायिका नीलमा कटियार, सांसद रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, नमिता पटेल, हेमा पटेल, राजकुमारी पटेल, उषा सचान, अर्चना पटेल, रमा पटेल, नेहा पटेल, वर्तिका पटेल, शशि पटेल, अनीता पटेल, शीला कटियार,मीरा पटेल आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद