साइबर ठगों का भंडाफोड़, आईपीएल की तैयारी कर रहा क्रिकेटर निकला गैंग का सदस्य

कानपुर-साइबर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करते हए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से एक आरोपी आईपीएल में खेलने की तैयारी कर रहा क्रिकेटर निकला गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक शर्मा और अनुज तोमर के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार दोनों ने एक व्यापारी को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगी की थी पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, क्रिकेट किट बैग और एक थार कार बरामद की है जांच में सामने आया है कि यह कार साइबर फ्रॉड से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी साइबर सेल प्रभारी शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की। पुलिस आयुक्त ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी सक्रिय था पुलिस को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में और बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद