नवांगतुक नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कार्यभार किया ग्रहण
नवांगतुक नगर आयुक्त को तत्कालीन नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कार्यभार कराया गया ग्रहण
कानपुर-उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में कानपुर नगर के नगर आयुक्त सुधीर कुमार, आईएएस का स्थानान्तरण विशेष सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर हो जाने के फलस्वरुप अर्पित उपाध्याय, आईएएस द्वारा कानपुर नगर के नगर आयुक्त के रुप में कार्यभार ग्रहण किया गया अर्पित उपाध्याय को तत्कालीन नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कार्यभार ग्रहण कराया गया आपको बताते चलें कि अर्पित उपाध्याय वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं नगर आयुक्त पद के पूर्व वे रायबरेली जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं उनके पास प्रशासनिक अनुभव है, जो उन्हें इस नए पद पर सफलतापूर्वक कार्य करने में मदद करेगा, अर्पित उपाध्याय ने कानपुर नगर के नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है वे शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को सुधारने के लिए काम करेंगे उनकी नियुक्ति से शहर के निवासियों को बेहतर प्रशासनिक सेवाओं की उम्मीद है कानपुर के नगर आयुक्त का पद पहले सुधीर कुमार के पास था, जिन्हें अब विशेष सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।