महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण की ओर एक सशक्त पहल
कानपुर नगर, 01 अक्टूबर 2025 – थाना ककवन में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मिशन शक्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान गढ़ेबा श्रीमती हिमांशी मिश्रा ने रिबन काटकर मिशन शक्ति केन्द्र का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त महोदय ने मिशन शक्ति की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उपस्थित जनसमूह को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए:
📞 वूमेन पावर लाइन : 1090
📞 महिला हेल्पलाइन : 181
📞 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
📞 आपातकालीन सेवा : 112
📞 चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली जन-सेवाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर पुलिस सेवाओं की उपलब्धता, तथा राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—
✔️ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
✔️ निराश्रित महिला पेंशन योजना
के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आश्वासन के साथ किया गया।
यह मिशन शक्ति केन्द्र न केवल एक सूचना एवं सहायता केंद्र होगा, बल्कि यह महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा, सशक्तिकरण और समाज में समान अधिकारों की दिशा में एक मजबूत कदम है।