यशोदा नगर में जेके सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल शुरू

कानपुर, यशोदा नगर क्षेत्र में अब मध्यम वर्ग और गरीब मरीजों को बेहतर और सस्ता इलाज पाने के लिए दूर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। क्षेत्र में जेके सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की शुरुआत हो गई है। इस आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधिविधान पूर्वक फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर करनाल भावेश जोशी ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए शुभकामना संदेश का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का सम्मान किया।
डॉ. जोशी ने जानकारी दी कि अस्पताल में कैशलेस उपचार सुविधा तुरंत शुरू कर दी गई है, वहीं आयुष्मान भारत योजना की सुविधा अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएगी। विशेष रूप से बीपीएल कार्ड धारकों के लिए दो बेड स्थायी रूप से आरक्षित रहेंगे और उनसे केवल दवाओं का शुल्क लिया जाएगा।
यह अस्पताल 50 बेड क्षमता वाला है और इसमें आईसीयू, एनआईसीयू, अत्याधुनिक मशीनों से लैस ऑपरेशन थिएटर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। डॉ. जोशी के अनुसार, इस अस्पताल की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के कई प्रमुख चिकित्सक नियमित रूप से ओपीडी करेंगे, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ इलाज का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में विश्वनाथ पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद