मनीष गुप्ता
कानपुर-बरेली की तरह कानपुर में भी जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़काने की साजिश थी, लेकिन पुलिस के अलर्ट रहने के चलते साजिश का खुलासा हो गया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया इससे कानपुर में माहौल बिगाड़ने की साजिश पूरी तरह से नाकाम हो गई रेल बाजार पुलिस ने भड़काऊ ऑडियो वायरल करके माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने के मामले में एक नामजद और 26 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है इसके बाद से कानपुर में पुलिस बेहद अलर्ट मोड पर है रेल बाजार के सुजातगंज चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्र की तहरीर पर रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है दरोगा राजमोहन ने बताया कि जुमे की नमाज के दिन बीते शुक्रवार की दोपहर को वह अजमेरी मस्जिद पर पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे नमाज अदा करके जैसे ही लोग मस्जिद से निकलने लगे तभी मदार होटल तिराहा पर पहले से मौजूद चंदारी सुजातगंज निवासी 46 साल के जुबैर अहमद खान उर्फ जुबैर गाजी एक ऑडियो सुनाकर कर लोगों को भड़का रहा था इस भड़काऊ ऑडियो को सुनकर लोगों में गुस्सा आ गया और धीरे-धीरे वहां पर भीड़ जुटने लगी वहां पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई थी पुलिस के अलर्ट रहने के चलते मामले की जानकारी हो गई और दरोगा राजमोहन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने भीड़ को अनाउंसमेंट करके समझाया पुलिस की सख्ती देखते हुए भीड़ जुट नहीं सकी और लोग धीरे-धीरे वहां से अपने घर को चले गए चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपित के द्वारा भड़काये जाने पर लोगों के जमा होने से माहौल बिगड़ सकता था। उन्होंने आरोपित जुबैर व 25 अज्ञात लोगों पर रेलबाजार थाने में तहरीर देकर दंगा भड़काने को लेकर लोगों को उकसाने और गैर कानूनी रूप से सभा को जमा करने की धारा में मामला दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है
बाक्स में
सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं। सेंसटिव इलाकों में पब्लिक के बीच सिविल ड्रेस में एलआईयू सक्रिय है। अगर किसी ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कसी भी तरह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जाएंगा