कानपुर – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद परिवार और सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम उनकी पत्नी नसीम सोलंकी घर पहुंचीं तो परिजनों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर स्वागत किया।
नसीम सोलंकी ने बताया कि सोमवार को इरफान सोलंकी जेल से बाहर आएंगे, जिसके लिए पूरा परिवार महाराजगंज जेल पहुंचेगा। इरफान के साथ ही उनके भाई रिजवान की भी जमानत से माहौल और उत्साहित है।करीबी रिश्तेदारों और समर्थकों ने कहा कि 34 महीने के लंबे संघर्ष के बाद यह बड़ी राहत मिली है। बेटे ने बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान पूरा परिवार रोता था, अब सबको इंतजार है कि पापा घर लौटें और खुशियां वापस आएं।
हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर इरफान सोलंकी के परिवार में जश्न