कानपुर-मिशन शक्ति के तहत कमिश्नरेट के दक्षिण जोन में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार द्वारा थाना गोविन्द नगर अंतर्गत हरमिलाप मिशन स्कूल में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया बालिकाओं को हेल्प लाइन नंबर (1090, 1076, 1098, 112, 181) व UPCOP ऐप की जानकारी दी गई साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, महिला सशक्तिकरण अभियान तथा राज्य सरकार की योजनाओं (सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना) एवं विभिन्न संरक्षण अधिनियमों के बारे में बताया गया। महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया मौके पर प्रभारी निरीक्षक गोविन्द नगर व थाना गोविन्द नगर पुलिस बल मौजूद रहें
महिलाओं/ बालिकाओं को नारी सुरक्षा के विषय में किया जागरूक