पंडों और डोम में महिलाओं से दुर्व्यवहार पर मारपीट, थाने का किया घेराव

कानपुर-कानपुर में जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट पर पंडों और डोमों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद डोम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया डोम समुदाय के लोगों का आरोप है कि उनकी कई पीढ़ियां सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार से जुड़े काम करती आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां के पंडे उनके साथ मारपीट करते हैं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंडों ने उनके घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी है गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद डोम समुदाय के लोग आक्रोशित होकर जाजमऊ थाने पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद