आठ साल की भारी वसूली के लिए भाजपा को मांगनी चाहिए माफी: कान्हजी

बलिया। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने जीएसटी के मामलों में भाजपा पर कड़ा निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जीएसटी में छूट के नाम पर सत्ता पार्टी आत्ममुग्धता का शिकार हो रही है।

कान्हजी ने बताया कि जब जीएसटी आधी रात को लागू हुआ था, तब सरकार उत्सव मना रही थी। पिछले आठ वर्षों से व्यापारियों और जनता से भारी भरकम टैक्स वसूली की गई, और अब सरकार कुछ आंशिक छूट देकर अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही है। उनका कहना है कि असल में सरकार को इन आठ वर्षों में की गई अत्यधिक वसूली के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए थी। सपा प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता को पहले दबाती है और कुछ दिन बाद थोड़ी राहत देकर उसी का ढिंढोरा पीटती है। उनका कहना है कि अब यही सरकार का मॉडल बन गया है और जनता का मोह भंग हो चुका है।
कान्हजी ने बलिया में बढ़ते अपराध और सुस्त प्रशासन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिदिन बड़ी आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं, जबकि नारा “जीरो टॉलरेंस” केवल जनता के साथ धोखा है। पुलिस का अपराधियों से जाति आधारित व्यवहार निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद