कानपुर में भूस्खलन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

मनीष गुप्ता

कानपुर। जहां शहर के कमिश्नर अखिल कुमार भू माफियाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर “ऑपरेशन महाकाल” चला रहे हैं, वहीं सेन पश्चिम पारा में कुछ भूस्खलन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि सेन पश्चिम पारा में मिथलेश ने 2018 में एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन कुछ भू माफियाओं ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। मिथलेश ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस उपायुक्त दक्षिण को शिकायती पत्र दिया।

शिकायती पत्र में मिथलेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2018 में प्लॉट लिया था, जिसे राम सजीवन ने कब्जा कर किसी बिल्डर को बेच दिया। जब राम सजीवन ने मिथलेश को समझौते के लिए बुलाया, तो वह अपने पति के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि राम सजीवन और उसके 15-20 सहयोगियों ने उन्हें बंधक बना लिया और जबरन कागजों में अंगूठा लगवाया।

थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर मिथलेश ने पुलिस आयुक्त दक्षिण कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने आश्वासन दिया है कि भू माफियाओं के खिलाफ “ऑपरेशन महाकाल” के तहत जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद