गारमेंट्स बिक्री मेला का शुभारम्भ कल दिनांक 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2025 तक

स्वप्निल तिवारी संवाददाता

कानपुर,ब्रिज़ होटल में एक प्रेस वार्ता हुई जिसमे हमराज़ बिजनेस सेंटर एवं कोपरगंज के दुकानदारों द्वारा जो बिक्री मेला लग रहा है जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि आदरर्णीय सतीश महाना (विधान सभा अध्यक्ष) के कर कमलो द्वारा होना है उसमे जो मुख्य बिंदु पर वार्ता हुई यह निम्न प्रकार से है जिन मुख्य बिन्दुओ पर वार्ता हुई यह निम्न प्रकार से है मेले के चेयरमैन माननीय नजम हमराज ने कहा की हमराज कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद यहाँ व्यापारियों का व्यापार ख़त्म होने के कागार में आ गया है इस मेले के माध्यम से यहाँ का व्यापार बढ़ेगा वही मेले के अध्यक्ष विजय गुप्ता (गोरे) ने कहा की अग्नि काण्ड जो हुआ उसमे हमारे ग्राहक बिखर गए थे उनको बुलाने के लिए ये मेला लगाया जा रहा है। मेले के महामंत्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा हम सारे दुकानदार यह मेला मिल कर लगा रहे है मेले के सयोजक मो खालिद ने कहा हमारा व्यापार अग्नि कांड के बाद निरंतर गिरता जा रहा है, हमारे ग्राहक दूसरे शहरों और दूसरे प्रदेशो में चले गए गए हैं अब हम लोग इस मेले के माध्यम से अपने ग्राहकों को खरीदारी पर कूपन दे रहे हैं जिससे उनको लाभ होगा और अपने उत्पाद के रेट भी दूसरे शहरों और प्रदेशो से कम किये हैं। मेले के उपाध्यक्ष राजेश आहूजा ने कहा की मेले में जो व्यापारी गण हमारे यहाँ से माल खरीद रहे है उनको हम मॉल पहुँचा देते है जिससे उनको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले और हमको भी फायदा मिले,हमारे उत्तर प्रदेश कानपुर का रेडीमेड होज़री जिससे हमराज का नाम था वह लौट सके इस वार्ता में विजय गुप्ता,प्रवीण अग्रवाल,मो खालिद,टेनी खान,राजेश आहूजा,महेश गंगवानी,बी.पी रस्तोगी, राजकुमार साहू,सोनू ताऱीफ़ुल हसन,गुड्डू जैन,देवा ओमर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद