गरबा-डांडिया संग सजा गोल्डन लायनेस क्लब का अधिष्ठापन समारोह

कानपुर। गोल्डन लायनेस क्लब अनमोल डिस्ट्रिक्ट B2 का अधिष्ठापन समारोह सोमवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मंच सज्जा और सभा प्रारंभ की घोषणा अध्यक्ष ने की। गणेश वंदना, ध्वज वंदना, राष्ट्रगान, नैतिक सिद्धांत और लायनेस गीत ने पूरे माहौल को भक्तिमय और अनुशासित बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बरखा खन्ना, विशिष्ट अतिथि पीएमसीसी हेमलता शर्मा और अधिष्ठापन अधिकारी कंचन कपूर रहीं। अधिष्ठापन अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों— प्रेसिडेंट ममता श्रीवास्तव, सचिव मोनिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता त्यागी, पीआरओ पूजा टंडन और ट्विस्टर वीना वेशय—का गरिमामय अधिष्ठापन कराया। वहीं दीक्षा अधिकारी चित्रा दयाल ने नए सदस्यों को दीक्षा प्रदान की।

कार्यक्रम के बीच अपर्णा सिंह की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। स्वागत गीत, सचिव की रिपोर्ट, अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की शोभा बने।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा गरबा-डांडिया उत्सव, जिसमें सदस्यों और अतिथियों ने उल्लासपूर्वक भाग लेकर शाम को अविस्मरणीय बना दिया। साथ ही क्लब ने उपस्थित अध्यापकों का सम्मान भी किया, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया।

अंत में सभी अतिथियों और सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व नए सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और क्लब की उज्ज्वल सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद