ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया इको वॉरियर्स का सम्मान

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का लिया संकल्प

कानपुर
पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल को बढ़ावा देने वाली संस्था ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट ने शनिवार को सिविल लाइन्स स्थित बैठक रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें लंबे समय से संस्था से जुड़े प्रतिभागियों को इको वॉरियर्स की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।
संस्था की ओर से यह कार्यक्रम उन लोगों को समर्पित था जो पर्यावरण हित में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। समारोह में संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए तो बड़े पैमाने पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। उन्होंने विशेष रूप से सभी से आग्रह किया कि वे हमेशा अपनी पानी की बोतल साथ रखें। उनका कहना था कि इस आदत से शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इको-फ्रेंडली आदतें आज की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इसी क्रम में प्रख्यात नेत्र सर्जन और उनकी धर्मपत्नी ने ट्रस्ट की मुहिम को सराहते हुए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।समारोह का संचालन संस्थापिका ने किया। अंत में सचिव ने सभी प्रतिभागियों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिनमें राकेश पांडे, परेश चतुर्वेदी, रचना अवस्थी, संदीप शुक्ला, अनूप द्विवेदी, गरिमा, आशुतोष, स्मृति, अवि, राजीव, सरिता और मीनाक्षी सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद