गौ तस्कर से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगी, दो साथी फरार

कानपुर-नरवल थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में पुलिस ने गोवंश काट रहे एक तस्कर जावेद को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर की गई रात में गोवंश काटने की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में आरोपी जावेद के पैर में गोली लगी एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि जावेद अपने दो अन्य साथियों के साथ गोवंश को काट रहा था गांव के एक व्यक्ति ने शोर सुनकर यह देखा और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस को देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि जावेद को पकड़ लिया गया पुलिस जावेद को घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए ले जा रही थी, तभी उसने दोबारा भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद