शहर में हो रहे जल भराव को लेकर महापौर ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

कानपुर-नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर की अध्यक्षता में जल निगम एवं जल-कल अधिकारियों के साथ शहर में हो रहे जल-भराव से जनता को होेने वाली परेशानी एवं नई डाली जा रही लाइनों के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई बैठक में महापौर ने जल निगम अधिकारियों से कहा मेट्रो को काम करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आप लोग दे रहे है और जनता मुझे दोष दे रही है, आप लोग न तो काम देखने जाते है और न ही सही ढंग से काम कराते है, चाहे रावतपुर में जलभराव का मामला हो या गोविन्द नगर, परमपुरवा क्षेत्र में विगत 8 महीने से जल भराव से जूझ रही जनता की समस्या हो मै स्वयं मौके पर जाकर परमपुरवा, गोविन्द नगर एवं रावतपुर में जनता की परेशानियों को देख चुकी हूॅ बैठक में अधीक्षण अभियंता, जल निगम नगरीय राजेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि जलनिगम द्वारा 05 स्थानों की अनापत्ति जारी की गयी है 1. चुन्नीगंज में 1400 व्यास एवं 800 व्यास की लाइन हेतु 2. मैकराबर्टगंज में 3. ट्रांसपोर्ट नगर में 4. जूही हमीरपुर रोड में 5. बड़ा चौराहा पर। जल निगम को रूपए 40 लाख सुपरविजन का पैसा भी मिला है काम मेट्रो वाले करा रहे है, जल निगम ने सिर्फ एनओसी दी है महाप्रबंधक जलकल ने अवगत कराया कि लाइन कहां-कहां डायवर्ट हुई है, इसका कोई डेटा जलकल के पास नहीं है। कितनी अनापत्ति प्रमाण पत्र वाटर, सीवर लाईन हेतु मेट्रो को दिया गया है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं जल कल के पास नहीं है जूही में लगभग 600 मीटर लाइन डायवर्जन हुआ है, वहॉ लेवल-अप डाउन हुआ है, वहॉ पर मेट्रो द्वारा 07 फुट ऊपर सीवर लाइन डाल दी गयी है, जिसके कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और महीनों से गोविन्द नगर, परमपुरवा में जल भराव हो रहा है जलभराव के सम्बन्ध में कई बार मीटिंग भी हो चुकी है महापौर ने जल निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा आपने जो अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रमाण पत्र मेट्रो को जारी किया है, उसके हिसाब से कार्य किया है अथवा नहीं इसका निरीक्षण कर अवगत कराये एवं फोटो वीडियो भी उपलब्ध कराये, इसमें डॉट नाले में भी किये गये कार्य के सम्बन्ध में भी अवगत कराये महापौर द्वारा मेट्रो फेज -1, 2, 3 में जल निगम द्वारा कराये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी मांगे पर अधीक्षण अभियंता जल निगम राजेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि कार्य मेट्रो द्वारा ही कराया जा रहा है। साथ ही जल निगम द्वारा सिर्फ एनओसी दी गयी है, कार्य मेट्रो द्वारा अपने शेडयूल के हिसाब से कार्य कराया जा रहा है महापौर द्वारा जेएनयूआरएम योजना अन्तर्गत गंगा बैराज की मेन फीडर लाइन जीआरपी के स्थान पर एमएस में बदले जाने के सम्बन्ध में जानकारी मांगे जाने पर अधीक्षण अभियन्ता जल निगम राजेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि 14 किलोमीटर लाइन बदली जानी है जिसमें 16 हजार स्क्वायर मीटर रोड कटिंग की गई है, लगभग 13 हजार स्क्वायर मीटर सड़क चलने लायक बनायी गयी है एवं 05 किलोमीटर पक्की सड़क बना दी गयी है कार्य को अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होना था, किन्तु बरसात के कारण पूर्ण नहीं हो पाया है महापौर द्वारा विजय नगर में सड़क खराब होने के कारण जनता को हो रही परेशानी के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधीक्षण अभियंता जल निगम राजेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि विजय नगर में साढ़े तीन किलोमीटर अस्थायी मरम्मत कार्य कराया गया है निविदादाता के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है मुख्य अभियन्ता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने अवगत कराया कि जल निगम ने विजय नगर में जो कार्य कराया है उसमें नगर निगम का ड्रेनेज सिस्टम ही खत्म कर दिया है, जिसके कारण जल भराव हो रहा है बैठक में अधिशाषी अभियंता, जल निगम प्रवीण यादव, तूलिका प्रसाद, अधिशाषी अभियंता, जोन-1 जलकल राजकुमार सिंह, जोन-2 जगतपाल जोन-3 नबीला खान, जोन-4 ईश्वर चंद्र, जोन-5 रामेन्द्र पाण्डेय, जोन-6 मो0 शमीम इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद