कानपुर। विश्व प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर एवं वास्तु विशेषज्ञ अमित अग्रवाल को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दुर्गा स्वरूपा पुरस्कार प्रदान किया। इस विशेष अवसर पर विशिष्ट अतिथि नम्रता पाठक और सेलिब्रिटी अतिथि फिल्म व टीवी कलाकार रॉनी शाह भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमित अग्रवाल ने अपने ज्ञान और सेवा से देश-विदेश में न केवल भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश और कानपुर का भी नाम रोशन किया है। यह आयोजन दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसे सचिव रागिनी श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, विवेक और अन्य पदाधिकारियों ने सफल बनाया।
अमित अग्रवाल ने इस सम्मान को अपनी आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा में नई ऊर्जा बताते हुए आयोजकों और समर्थकों का आभार जताया।इस गरिमामयी समारोह में अमित अग्रवाल के साथ 12 अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें लेखिका विद्या बिंदु सिंह, साहित्यकार प्रो. सुरेंद्र विक्रम, कलाकार नवल कांत सिन्हा, सैन्य लेखिका अंबरीन जै़दी, हॉकी खिलाड़ी सैयद अली, तैराक उमेश प्रसाद, टेबल टेनिस खिलाड़ी सुनील चंद्र जोशी, एथलीट रचना गोविल, गायिका सुनीता झिंगरान, अभिनेत्री एवं नृत्यांगना फरहाना फातिमा, लोकगायिका संजोली पांडे और नसीम बानो शामिल रहीं।
समारोह प्रेरणा, उत्कृष्टता और समाज सेवा की भावना का प्रतीक बनकर उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने अमित अग्रवाल को किया सम्मानित