कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी विभाग द्वारा बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और फिजियोलॉजी के नए आयामों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। यह व्याख्यान प्रख्यात फिजियोलॉजिस्ट और आईआईटी दिल्ली से संबद्ध प्रोफेसर डॉ. के. के. दीपक ने दिया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. अधिकारी, प्रोफेसर डॉ. प्रभा वर्मा, डॉ. अतोष कुमार, प्रीति कनौजिया सहित संकाय के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।
व्याख्यान में पोस्टग्रेजुएट छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रोफेसर डॉ. दीपक ने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और फिजियोलॉजी के अभिसरण से उत्पन्न हो रहे नवीन अवसरों, शोध में नवप्रवर्तन और पेटेंट की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों को शोध के नए आयाम तलाशने और नवाचार के माध्यम से कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. दीपक वर्तमान में आईआईटी दिल्ली से जुड़े हैं और इससे पूर्व एम्स, दिल्ली में फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन शोधार्थियों और छात्रों के लिए नई दिशा देने वाला साबित हुआ।
जीएसवीएम में फिजियोलॉजी के नए आयामों पर ज्ञानवर्धक सत्र”