जीएसटी दरों में कमी से अर्थव्यवस्था को नई गति : प्रकाश पाल

भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी, कहा—ऐतिहासिक निर्णय

कानपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बड़े सुधार के फैसले को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। दक्षिण क्षेत्रीय कार्यालय, केशव नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय को “ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम” बताया। उन्होंने कहा कि 12 और 28 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब समाप्त कर केवल 5 और 18 प्रतिशत दरें लागू करना देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

प्रकाश पाल का वक्तव्य

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि “मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए इस दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधार से किसान, युवा, महिला, व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी की सरल संरचना से पारदर्शिता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही देशवासियों को “दोहरी दीपावली” का आश्वासन दिया था। अब महंगाई से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिलेगी और घरेलू उपभोग को नई गति मिलेगी।

शिवराम सिंह का वक्तव्य

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि “जीएसटी में किए गए सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और अधिक सक्षम करेंगे। यह निर्णय महंगाई पर नियंत्रण और आर्थिक विकास की गति बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।”

इस मौके पर जसविंदर सिंह, प्रवीण गुप्ता, कमल उत्तम, विनोद मिश्रा, गणेश शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, संजीव बेरी, बिट्टू परिहार, विनीत दुबे, जितेंद्र सचान, शिवम मिश्रा और पवन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद