एडीजी ज़ोन ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर किया निर्देशित

कानपुर-आलोक सिंह अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन, बारावफात, अपराध, कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम, आईजीआरएस व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि जुलूसों के आने-जाने वाले मार्गो की यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल लगाएं, पीस कमेटी के साथ गोष्ठी, एलआईयू, गोताखोरों, पीएसी कम्पनियों को सतर्क रखा जाए, घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तथा वाटर बैरीकेडिंग की व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरूद्ध सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाएं गोष्ठी में आकाश कुलहरि पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी व हरीश चन्दर पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र कानपुर उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद