कानपुर-नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सीएम ग्रिड” के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु निम्न रहे बगिया क्रॉसिंग से केस्को चौराहा तक मार्ग इस स्थल पर आइडियल पैच निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया मौके पर उपस्थित अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि सर्वप्रथम 100 मीटर का आइडियल पैच बनाकर जनमानस को समर्पित किया जाएंगा इस पैच के माध्यम से नागरिकों को मार्ग निर्माण की गुणवत्ता, उसमें किए गए आधुनिकीकरण, नई तकनीकी का समावेश, तथा यूटिलिटी डक्ट जैसी सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जाएंगा नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कार्य की गति धीमी पाए जाने पर निम्न निर्देश प्रदान किए गए आइडियल पैच के दोनों ओर का कार्य अधिकतम 02 दिनों के भीतर पूर्ण कराया जाए सड़क डिवाइडर पर पौधारोपण भी शीघ्र कराया जाएं, कार्य की गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी
साउथ एक्स मॉल से अलंकार सिनेमा मार्ग निरीक्षण के दौरान इस स्थल पर मॉडल पैच का कार्य अधूरा पाया गया संबंधित फर्म द्वारा अवगत कराया गया कि यह कार्य 10 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा नगर आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए 10 दिन उपरांत पुनः निरीक्षण किया जाएगा कार्य की समयबद्धता व गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी नगर आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जाए निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, संबंधित अवर अभियंता तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे