गर्भवती महिला में गले के रास्ते पेसमेकर लगाकर बचाई जान, सफल डिलीवरी

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों ने एक जटिल केस में गर्भवती महिला का जीवन बचाते हुए उसे पेसमेकर लगाया और सफल डिलीवरी कराई। महिला को हार्ट ब्लॉकेज की गंभीर समस्या थी, जिससे दिल की धड़कन कभी भी रुक सकती थी।डॉ शैली अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन के कारण गर्भवती होने के नाते सामान्य पेसमेकर लगाना संभव नहीं था। इसलिए कार्डियोलॉजी टीम की मदद से महिला के गले में डपरेरी पेसमेकर लगाया गया। इसके बाद महिला की हार्टबीट सामान्य हुई और आधे घंटे बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया।ऑपरेशन में डॉ दिव्या द्विवेदी, डॉ शुचिता त्रिपाठी, डॉ पंखुड़ी, डॉ पूजा, डॉ अपूर्व अग्रवाल, डॉ सत्येंद्र और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ एम एम सिंह की टीम शामिल रही। ऑपरेशन के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय काला और जच्चा-बच्चा अस्पताल की विभागाध्यक्ष डॉ रेनू गुप्ता ने टीम की सफलता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद