आयुष अस्पताल में 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत, परिजन हुए आक्रोशित

कोरियां गांव में इलाज के दौरान साक्षी गौतम की मौत पर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

कानपुर। कोरियां गांव स्थित आयुष अस्पताल में मंगलवार को 10 वर्षीय साक्षी गौतम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कक्षा 7 की छात्रा थी और उसके पिता विनोद गौतम मजदूरी करते हैं।परिजन ने बताया कि मंगलवार सुबह साक्षी का शरीर अचानक ऐंठने लगा और उसे नजर नहीं आ रही थी। उन्होंने सुबह 11 बजे उसे आयुष अस्पताल ले जाया, जहां डॉ. धीरेंद्र कुमार ने इलाज शुरू किया। एक घंटे बाद भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ और डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। परिजनों को अंदर जाने से रोका गया। शाम 6 बजे डॉक्टर ने बच्ची को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन साक्षी को चकेरी स्थित पवित्रा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और आयुष अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। अस्पताल संचालक के बेटे ने समझौते की बात की और परिजनों से कहा कि सुबह डॉ. धीरेंद्र कुमार को बुलाया जाएगा। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
अस्पताल संचालक राकेश यादव ने बताया कि अस्पताल उनके बेटे आयुष के नाम से संचालित है और डॉ. धीरेंद्र कुमार को किराए पर रखा गया है। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद