कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नगर अध्यक्ष शादाब आलम की अध्यक्षता में नवीन मार्केट स्थित का समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए नए सदस्यों एवं युवाओं को जोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है इसी प्रकरण में समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य मोहम्मद दाऊद सिद्दीकी निवासी सिविल लाइंस की कार्यशैली को देखते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया! उपस्थित सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत फूल माला पहन कर दिया! इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शादाब आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती देने का काम कर रहे हैं उनकी वाणी एवं उनके किए गए कार्यों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी का लोक दामन थाम रहे वह दिन दूर नहीं की समाजवादी पार्टी का परचम पूरे देश में लहराएगा! इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड शादाब आलम महानगर उपाध्यक्ष दीपक खोटे मिंटू यादव, परमवीर सिंह गंभीर, मोहम्मद रियाज गुड्डू, लोग हैं!
मोहम्मद दाऊद सिद्दीकी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित