अर्जित अवकाश की सीमा ३०० दिन से बढ़ाकर असीमित करने,शासन स्तर पर सेवा संघों से प्रतिमाह वार्ता किए जाने की माँग

कानपुर, प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि परिषद के माँग पत्र का निस्तारण न होने पर अक्टूबर माह के द्वितीय सप्ताह से आंदोलन शुरू किया जाएगा आठवाँ वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के गठन, पुरानी पेंशन बहाली,अर्जित अवकाश की सीमा ३०० दिन से बढ़ाकर असीमित करने,शासन स्तर पर सेवा संघों से प्रतिमाह वार्ता किए जाने की माँग!सेवा संबंधी माँगो के निस्तारण न किए जाने पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया!लखनऊ,आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष एस पी तिवारी की अध्यक्षता में डास्प सभागार उद्यान भवन में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष/मंत्री ,प्रदेश पदाधिकारियों व विभिन्न विभागों के प्रदेश अध्यक्ष/महामन्त्री शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एस पी तिवारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। मुख्यसचिव के आदेश के बावजूद भी प्रमुख सचिव व विभागाध्यक्ष सेवा संघों से वार्ता नहीं कर रहे हैं ।परिषद के विभिन्न जनपदों में जिला इकाई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन मन्त्री राजा भरत अवस्थी को सौंपी गई ।पुरानी पेंशन बहाली,आठवाँ वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के गठन की माँग,अर्जित अवकाश ३०० दिन को बढ़ाकर असीमित करने व सेवा संघों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण कराने की माँग सरकार से की गई ।बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय कुमार शुक्ला ने की ।कार्यकारिणी द्वारा ध्वनि मत से माँगों के निराकरण हेतु मंत्री परिषद को अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया ।बैठक में खाद्य एवं औषधि नियंत्रण,बेसिक शिक्षा,सिंचाई,राज्य कर,प्राविधिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा,खाद्य एवं रसद,भूगर्भ जल,स्वास्थ,लोक निर्माण विभाग,पंचायती राज,अर्बन मलेरिया,होमगार्ड,रोजगार सेवक,शिक्षामित्र आदि विभागों के पदाधिकारी पवन सिंह,संजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष,नन्द लाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजा भरत अवस्थी संगठन मंत्री,रामायण राय,सतीश श्रीवास्तव,मनीष शुक्ला,प्रेमचंद शुक्ल,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,आर पी मिश्रा वित्त मंत्री,बसंत लाल,सुलोचना मौर्य,आर के पाल,जुबेर अहमद,कमल किशोर शुक्ला,पंकज बाजपेयी,विशाल सोनकर,अजय द्विवेदी,धर्मेन्द्र अवस्थी,सुनील सिंह,बृजेन्द्र श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,पी एस कुशवाहा,धर्मेंद्र सिंह,ललित राव,संजीव श्रीवास्तव,रामनाथ पासवान,कीर्तिमान सिंह,के के मिश्रा,रामेन्द्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद