राष्ट्र के प्रति अपने जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीद राजगुरु की जयंती मनाई

कानपुर, ब्राह्मण जागरूकता समिति के तत्वाधान में आज केशव पुरम में राष्ट्र के प्रति अपने जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीद राजगुरु की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई समिति के अध्यक्ष अभय दुबे ने बताया कि शिवराम हरि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को पुणे जिला के खेडा गाँव में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। ६ वर्ष की आयु में पिता का निधन हो जाने से बहुत छोटी उम्र में ही ये वाराणसी विद्याध्ययन करने एवं संस्कृत सीखने आ गये थे। इन्होंने हिन्दू धर्म-ग्रंन्थों तथा वेदो का अध्ययन तो किया ही लघु सिद्धान्त कौमुदी जैसा क्लिष्ट ग्रन्थ बहुत कम आयु में कण्ठस्थ कर लिया था। इन्हें कसरत (व्यायाम) का बेहद शौक था और छत्रपति शिवाजी की छापामार युद्ध-शैली के बड़े प्रशंसक थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय दुबे,राकेश तिवारी,आलोक पांडे,आदर्श मिश्रा,अभिषेक तिवारी,अंकित,महर्षि मिश्रा इत्यादि लोग रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद