जाजमऊ फ्लाईओवर पर प्याज लदा ट्रक पलटा

कानपुर। रामादेवी से जाजमऊ होते हुए लखनऊ जा रहा प्याज से लदा ओवरलोड ट्रक गुरुवार रात जेके फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान सैकड़ों प्याज के बोरे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। उरई के घंटाघर का रहने वाला ड्राइवर शैलेंद्र कुमार कालपी के रहने वाले क्लीनर सोनू पाल के साथ बीते दो दिन पहले महाराष्ट्र से ट्रक में प्याज लादकर निकला था। प्याज को लखनऊ में उतारना था। गुरुवार रात रामादेवी से होते हुए जेके फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा था। इसी बीच लोडर को ओवरटेक करने में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक से करीब 250 से 300 बोरियां फ्लाईओवर के नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि ट्रक नीचे नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी जितेंद्र बताया कि क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा दिया गया है। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए हैलट हॉस्पिटल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद