कानपुर। वार्ड नंबर 37 अंतर्गत आसरा आवास कॉलोनी में बीते 11 वर्षों से पेयजल पाइपलाइन न होने के कारण हजारों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। इस बीच वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने निवास से गरीब जनता को पानी उपलब्ध कराकर बड़ी राहत दी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार क्षेत्रवासियों को सौगात मिली। पार्षद पवन गुप्ता ने पानी की पाइपलाइन का दलाई कार्य कराकर शुभारंभ किया और मुख्य अतिथि के रूप में सेठ मुरारी लाल अग्रवाल से फीता कटवाकर उद्घाटन कराया।
इस अवसर पर पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल जैसे समाजसेवियों के सहयोग से ही जनता को यह राहत मिल पाई है और अब वर्षों पुरानी समस्या समाप्त हो जाएगी। वहीं, अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि यदि नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की रुकावट आई तो वे अपने निजी खर्च से भी पानी की व्यवस्था कराएंगे, ताकि क्षेत्र की जनता प्यासा न रहे। इस शुभारंभ से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और स्थानीय जनता ने समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल तथा पार्षद पवन गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
11 साल की प्यास बुझी, आसरा आवास कॉलोनी में शुरू हुई पानी की पाइपलाइन