कानपुर। मालरोड स्थित एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सचिव प्रोबीर सेन, प्राचार्या प्रो. सुमन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन व कोषाध्यक्ष दीपाश्री सेन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का समापन 23 अगस्त को होगा। चीफ प्राक्टर कैप्टन ममता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं को डीजी शक्ति, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर, स्कॉलरशिप, शिकायत प्रकोष्ठ, नई शिक्षा नीति व समर्थ पोर्टल संबंधी जानकारी क्रमशः प्रो. चित्रा सिंह तोमर, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. श्वेता, डॉ. ऋचा, प्रो. गार्गी यादव, प्रो. प्रीति पांडेय, डॉ. रोली व डॉ. अनामिका द्वारा दी गई। प्राचार्या प्रो. सुमन ने छात्राओं को नवाचारों से शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने नई शिक्षा नीति व कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए व एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सहभागिता की।
नवप्रवेशित छात्राओं हेतु दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित