कानपुर-कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाल और उनकी टीम ने ईमानदारी की मिसाल पेश की घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को गश्त के दौरान मिला नकदी और जेवरात से भरा पर्स पुलिस ने थाने में जमा किया और सोशल मीडिया के जरिए मालिक की तलाश शुरू की महज़ 24 घंटे में यशोदा नगर की सृष्टि सिंह अपने पति सोमेश सिंह के साथ थाने पहुँचीं और पहचान बताने पर पर्स उन्हें सही-सलामत लौटा दिया गया बताते चलें कि राखी पर मायके आई सृष्टि का पर्स रास्ते में गिर गया था तत्कालीन अरौल इंस्पेक्टर रहते हुए भी अखिलेश कुमार पाल की ईमानदारी के कई किस्से चर्चित रहे हैं।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और उनकी टीम ने पेश की ईमानदारी की मिसाल