बंद पड़े स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का मिला शव

चकेरी। मैरी जीसस स्कूल के अंदर चारपाई पर वृद्ध सिक्योरिटी गार्ड का शव पड़ा मिला। सिर धड़ से अलग था, 20 दिन पहले ही उन्होंने गार्ड की नौकरी ज्वॉइन की थी। सूचना पाकर पहुंची चकेरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी राम प्रसाद (60) दहेली सुजानपुर स्थित मैरिज जीसस स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा आशीष रावत अंकित रावत बेटी दीपा व ज्योति है। भाई नंदलाल ने बताया कि बीते सात जुलाई को ही उन्होंने स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ज्वॉइन की था। इससे पहले वह पेंटिंग का काम करते थे। करीब आठ माह से वह घर पर ही थे। स्कूल प्रबंधन ने एक साल पहले स्कूल बेच दिया था तब से स्कूल बंद पड़ा हुआ था। अमित सिंह कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन से फोन ऑफ जा रहा था। बुधवार सुबह ठेकेदार व पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे में कंकाल पड़ा देख उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद