कानपुर,बहन फाउंडेशन के बैनर तले चल रहे राखी महोत्सव के दूसरे दिन बहनों ने अपने भाई पूर्व विधायक अजय कपूर को राखी बांधी। इस दौरान बहनो ने अपने भाई पर फूल भी बरसाए, उन्हें माथे पर तिलक करके कलाई पर राखी बाँधकर आजीवन अपनी सुरक्षा का वचन लिया। इस पर अजय कपूर ने भी बहनों की सुरक्षा करने का वादा किया। दूसरे दिन करीब 2100 बहनों ने अपने भाई अजय कपूर जी को राखी बांधी। गोविंद नगर स्थित संजय गेस्ट हाउस में चल रहे राखी महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही राखी बांधने के लिए बहने एकत्र होने लगी। जैसे ही अजय कपूर कार्यक्रम स्थल पहुंचे, बहनों ने फूलों की वर्षा शुरू कर दी। इसके बाद एक एक करके उन्होंने अपने भाई को राखी बांधी । इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि राखी के इस सूत्र को रक्षा सूत्र इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि बहन से राखी बंधवाकर भाई यह प्रतिज्ञा लेता है कि वह जीवन भर कठिन से कठिन परिस्थिति में बहन की रक्षा करेगा। इस धागे की डोर से बहन भाई का प्रेम और विश्वास भी बंधा होता है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी शिरकत की। उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी। वही कार्यक्रम में पहुंची बिग बॉस फेम व राजस्थान की मशहूर नृत्य कलाकार गौरी नागौरी ने बहनो के बीच पहुंचकर उनके साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम का संचालन एंकर दीक्षा व शीतल ने किया। वही गायिका श्रेया व पिंकी ने अपने गीतों से बहनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राखी महोत्सव में दादा नगर, विवेकानन्द नगर,फजलगंज, सरायमीता,गुजैनी गांव,जूही लाल कालोनी,परमपुरवा, गोविन्द नगर कच्ची बस्ती,बर्रा 2, बर्रा गांव आदि क्षेत्रों की बहनों ने राखी बाँधी। यहां पर लाली गुप्ता,सोनिया लाम्बा,रानी कठेरिया, उर्मिला,शलिनी अग्निहोत्री,नेहा सिंह सेंगर, प्रेमावती,शशिकला,रचना राजपूत,मधु शर्मा,सरिता त्रिपाठी,पिंकी गुप्ता,शिप्रा अवस्थी,गायत्री परिहार,मोनिका शर्मा,नीलम साहू,सुमन गुप्ता, पूनम,रेहाना गुडिया,पूनम यादव, शारदा गुप्ता आदि बहनें मौजूद रही।
राखी महोत्सव के दूसरे दिन 2100 बहनों ने पूर्व विधायक अजय कपूर को बाँधी राखी