आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगी और वसूली को लेकर बैठक कर सौंपा ज्ञापन

कानपुर-पेंशनर फोरम की बैठक साकेत नगर में भूपेश अवस्थी के कार्यालय में हुई जिसमें सदस्यों ने बताया कि अस्पतालों में अराजकता का माहौल बन गया है और आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगी और वसूली की जाती है तथा सिर्फ ऑपरेशन के लिए ही वह मानते हैं आनंद अवस्थी ने बताया कि एक अस्पताल के बारे में पूर्व सीएम को मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपर निदेशक सीजीएचएस को लिखा कि अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा दायर किया जाए किंतु कुछ दिन के बाद ही किन्हीं कारणों से चिकित्साधिकारी ने लिखा की मुकदमा न कायम किया जाए क्योंकि कोई अपराध नहीं है यह उनकी ईमानदारी का प्रमाण है महामंत्री ने भूपेश अवस्थी से अनुरोध किया कि आपके नेतृत्व में चलकर वह प्रमाण जिलाधिकारी को सौंपेंगे क्योंकि लोगों के हित में जिलाधिकारी कार्य कर रहे हैं और उन्होंने विश्वास जीता है यह भी बताया की आयुष्मान कार्ड की अवहेलना प्रधानमंत्री के सपने के विरुद्ध कार्य करना है इस पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए आगे यह कहा गया कि अपर निदेशक सीजीएचएस में घोर अनियमितताएं हो रही हैं जिनकी जांच आवश्यक है और इस संबंध में महामंत्री ने एक ज्ञापन पुण्य सलिला श्रीवास्तव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को प्रमाण सहित सौंपा और अनुरोध किया कि इस आप भेजकर उचित कार्यवाही कराएं जिस पर भूपेश अवस्थी ने अपनी सहमत व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई कराई जाएगी बैठक में भाग लेने वालों में आनंद अवस्थी, सत्य नारायण, बीएल गुलाबिया, सुभाष चंद्र भाटिया, एके निगम, आर के कटियार, मुंशी पंडित, सुधीर मिश्रा, वीपी श्रीवास्तव, कमल वर्मा, आरके श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद