गुरुपूर्णिमा स्नान और सावन माह के दृष्टिगत एसडीएम ने किया ड्योढ़ी घाट का निरीक्षण

एसडीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कानपुर-गुरुपूर्णिमा स्नान और आगामी सावन माह के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी नरवल विवेक मिश्रा द्वारा ड्योढ़ी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नाविक नाव में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को बैठाएं और प्रत्येक नाव पर सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, घाट की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से सफाई हो और सफाईकर्मियों की अल्टरनेट ड्यूटी सुनिश्चित की जाए घाट किनारे रस्से बांधने के निर्देश भी दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही, पूरे घाट क्षेत्र में फ्लेक्स बैनर व सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे लोगों को आवश्यक जानकारी समय पर मिल सके सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीआरएफ टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, ताकि निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रहे निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार आशीष पटेल, एसीपी चकेरी तथा थाना प्रभारी महाराजपुर भी उपस्थित रहे उपजिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे कर लिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद