शैक्षिक सत्र का उत्साहपूर्ण शुभारंभ बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर एक नई शुरुआत

कानपुर।
कानपुर में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कर्नलगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय भैंसिया हाता में “स्कूल चलो अभियान” के शुभारंभ के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे छात्रों का टीका कर स्वागत किया। और कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पुस्तकें, पेन और स्कूल बैग भेंट किए। जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य की नींव मजबूत करें। उन्होंने अध्यापकों से पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। इस वर्ष सभी विद्यार्थियों को समय पर किताबें और शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद