मनीष गुप्ता
कानपुर।
थाना गुजैनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 टायर और 2 बम्पर कार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अय्यूब अली, फरीद कुरैशी और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गुजैनी लोहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीन वाहन चोरो को किया गिरफ्तार